White Frame Corner

ऋषिकेश की इन जगहों पर जरूर घूमें

ऋषिकेश 

ऋषिकेश उत्तराखंड का एक फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। ऋषिकेश हिमालय की तलहटी में स्थित है और पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत जगह है।

ऋषिकेश में यहाँ घूमे 

अगर आपका भी ऋषिकेश घूमने का प्लान है, तो ऋषिकेश की इन जगहों पर जरूर घूमें।

लक्ष्मण झूला 

कहा जाता है कि भगवान राम के भाई लक्ष्मण ने इसी जगह जूट की रस्सी से नदी पार की थी। आज इस जगह एक पुल है, इस पुल को ही लक्ष्मण झूला कहा जाता है। पुल के किनारे पर ही राम और लक्ष्मण मंदिर हैं।

राम झूला 

राम झूला ऋषिकेश के एक प्रमुख लैंडमार्क के रूप में जाना जाता है। ये पुल गंगा नदी के ऊपर बना हुआ है। इस पुल पर चलते वक्त पुल झूलता हुआ दिखता है।

READY TO POSSESSION 

4 BHK @ 1.80Cr* 

On Prime Location of  Gurgaon

24*7 Service Available

Get Best Deal

8750-868686

त्रिवेणी घाट

त्रिवेणी घाट ऋषिकेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। ये ऋषिकेश के प्रमुख घाटों में से भी एक है। शाम के वक्त गंगा आरती के समय घाट का नजारा बेहतरीन होता है।

स्वर्ग आश्रम

स्वर्ग आश्रम गंगा नदी के तट पर स्थित है। ऋषिकेश जाएं, तो आश्रम जरूर घूमें। ये जगह सैलानियों को काफी पसंद आती है।

बीटल्स आश्रम

दुनिया की जानी मानी हस्तियां योग और ध्यान के लिए बीटल्स आश्रम जाती हैं। ये आश्रम बेहद खूबसूरत है। ये जगह आपको जरूर पसंद आएगी।

जंपिन हाइट्स

जंपिन हाइट्स लोगों के बीच एक मशहूर टूरिस्ट प्लेस बना हुआ है। यहां आप बंजी जंपिंग का मजा ले सकते हैं। कुछ थ्रिलिंग और मजेदार करने का मन करे, तो जंपिन हाइट्स जरूर जाएं।

रिवर राफ्टिंग

ऋषिकेश में अगर रिवर राफ्टिंग का मजा नहीं लिया, तो ऋषिकेश टूर अधूरा है। शिवपुरी में आप रिवर राफ्टिंग के साथ- साथ जंगलों और पहाड़ों का मजा भी ले सकते हैं।

नीरगढ़ झरना

नीरगढ़ झरना पानी की सुंदर धारा है, जो घने हरे जंगलों के बीच एक चट्टानी इलाके में बहती है। इस जगह आपको आसपास की घाटी के मनमोहक दृश्य भी देखने को मिल जाएंगे।

Thanks For Reading!

Next: इन 9 भारतीय डिश की दुनिया है दीवानी